चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का खराब फॉर्म जारी है। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे CSK ने इस सीजन में लगातार तीसरी हार झेली है।मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में CSK की टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 43 रन से गंवा बैठी।CSK की ओर से सरफराज खान ने 50 रन और प्रशांत वीर ने 43 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेल रही CSK इस सीजन में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जिससे टीम की स्थिति कमजोर होती जा रही है।


