मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मिकेंद्र और दिलीप ओडिशा के निवासी हैं, जो गांजा लेकर बालाघाट पहुंचे थे।
वहीं तीसरा आरोपी मुन्ना बर्वे बालाघाट शहर का रहने वाला है, जो इस अवैध कारोबार में सप्लाई का काम कर रहा था।कार्रवाई रामपायली थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जहां घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 13 दिन की रिमांड पर लिया है और पूछताछ जारी है।फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के सोर्स और डेस्टिनेशन चेन के साथ-साथ इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बाइट:अभिषेक चौधरी, एसडीओपी वारासिवनी


