curd for summer: Summer Diet: गर्मी में अमृत समान मानी जाती है दही, नापसंद करने वाले ऐसे खाएं – why curd is a superfood in summer know ways to include it in your diet

गर्मी के दिनों में दही अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प है। यह न केवल हमारे पाचन में मदद करता है, बल्कि इसके पोषक तत्व पाचन तंत्र में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि दही एच पाइलोरी संक्रमण ( पेप्टिक अल्सर का कारण) को ठीक करने में मदद कर सकता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

आपकी स्वस्थ आंत शरीर की विभिन्न प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। आंत में होने वाली जरा सी गड़बड़ी पेट में जलन, थकान, वजन में बदलाव, त्वचा की समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अगर आप अपने आहार में प्रोबायोटिक शामिल करें, तो आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया विकसित को बढ़ावा मिलता है।

ऐसे में दही सबसे अच्छा प्रोबायोटिक है। दही प्रोटीन से भरपूर है। वहीं ये कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत है। अपने पेट की हेल्थ को बनाए रखने के लिए आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही की मदद से आप कई चीजें तैयार कर सकते हैं। यहां दही को अपने आहार में शामिल करने के कुछ दिलचस्प तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर ट्राय करना चाहिए। (फोटो साभार: istock by getty images)

रायता होता है हेल्‍दी

जिन लोगों को सादे दही का स्वाद पसंद नहीं है, उनके लिए रायता बढ़िया विकल्प है। गर्मियों में आप दही से रायता बना सकते हैं। अपने आहार में इसे शामिल करने से न केवल भोजन स्वादिष्ट लगेगा, बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा होगा। आप चाहें, तो रायता में बूंदी या फिर मौसमी सब्जियां डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

दही खाने के फायदे: पेट से लेकर त्वचा तक सब चकाचक

दही से तैयार करें डिप

दही की मदद से आप डिप तैयार कर सकते हैं। बस, इसमें आपको कुछ जड़ी-बूटी मिक्स करनी होंगी। फिर इसे कुरकुरी सब्जी या स्नैक के साथ खाने का मजा ही अलग आएगा। यह कॉम्बिनेशन आपको बहुत देर तक भरा हुआ महसूस कराएगा और वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा।

नट्स और फल

कोशिश करें, कि दही में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व मिलाएं। इसलिए आप दही में टॉपिंग के रूप में नट्स और फल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप हेल्दी बने रहेंगी और गर्मी के दिनों में शरीर में ठंडक भी बनी रहेगी।

स्मूदी

दही के साथ एक अच्छी स्मूदी तैयार करें। आप इसमें अपने पसंद के फलों को शामिल कर सकते हैं। वैसे तो वर्कआउट के बाद स्मूदी का सेवन बहुत अच्छा है, लेकिन इसे नाश्ते में भी लिया जा सकता है।

जरूरी काम करने से पहले क्यों खाते हैं दही-चीनी, ये है वजह

छाछ

आहार में प्रोबायोटिक्स के रूप में छाछ को शामिल करना एक और दिलचस्प तरीका है। यह न केवल पचाने में आसान है, बल्कि आपके शरीर को ठंडक भी देता है। छाछ पीने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या से बहुत राहत मिलती है। कुछ लोगों को छाछ में स्मेल आती है, ऐसे में अगर इसमें जीरा और नमक मिला लिया जाए, तो इसका स्वाद बढ़ जाता है।

घर में ही जमाएं दही

गर्मी आते ही लोग दही का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग दही घर में जमाने के बजाए बाहर से लेकर आते हैं। बाजार में फुल क्रीम दूध के साथ तैयार किया गया दही उतना फायदेमंद नहीं होता, जितना घर में तैयार किया दही। बाजार का दही वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। इसलिए ऊपर बताए गए सभी तरीकों के लिए हो सके तो घर का बना दही ही इस्तेमाल करें। इससे हेल्थ तो अच्छी रहेगी ही, साथ में स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here