आईपैड व अन्य समान में से अवैध तरीका से सोना लाने के मामले में कस्टम विभाग ने एक व्यक्ति को पकड़ा

इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के द्वारा इलेक्ट्रिक सामान जिसमें लैपटॉप, आईपैड व अन्य समान में से अवैध तरीका से सोना लाने के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है वहीं पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा आईपैड और लैपटॉप में छुपा कर अवैध तरीके से सोना लाया जा रहा था , फिलहाल पूरे ही मामले में कस्टम विभाग जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

इंदौर कस्टम विभाग लगातार इंदौर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच पड़ताल करता है इसी दौरान कस्टम विभाग को यह सूचना मिली थी कि शाहजहां से इंदौर एयरपोर्ट पर आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में यात्री मोहम्मद आरिफ गामा के पास बड़ी मात्रा में सोना है अतः जैसे ही इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट आई , इसके बाद मूखबीर से मिली सूचना के आधार पर मोहम्मद आरिफ गामा को कस्टम विभाग के द्वारा पूछताछ के लिए पकड़ा गया , जब उससे पूछताछ और उसके सामान की जांच पड़ताल की गई तो उसमें किस तरह का कोई सोना कस्टम विभाग को नहीं मिला, लेकिन उसके पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक आइटम जिसमें लेपटॉप , चार्जर व अन्य समान शामिल थे उनको खोलकर देखा गया तो उसमें अवेध तरीके से सोना रखा हुआ था इसके बाद इस पूरे ही मामले में कस्टम विभाग की टीम ने मोहम्मद आरिफ गामा को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है तो वही मोहम्मद आरिफ गामा मुख्य रूप से मुंबई का रहने वाला है।फिलहाल पूरे ही मामले में अब पूछताछ की जा रही है।

blob:https://www.no2politics.com/1c832d45-7c6e-44a2-acd9-5f1a91481d8c

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here