छतरपुर में अब सिर्फ मकान ही नहीं, बैंक खाते भी किराए पर मिल रहे हैं। साइबर फ्रॉड के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 6 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।,पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों से उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड किराये पर लेता था। इसके बाद उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों को इधर-उधर करने में किया जाता था। खाते के बदले लोगों को हर महीने कुछ रकम दी जाती थी,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 6 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि ये खाते कई साइबर फ्रॉड की वारदातों में इस्तेमाल हुए हैं।,पुलिस अब उन सभी लोगों की भी जांच कर रही है जिनके खाते किराए पर दिए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह खाता देना भी गैरकानूनी है और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
बाईट-आदित्य पटले -एडिशनल एसपी


