Dalit woman gang raped and her five yrs old son was throttled in Buxar – बेटे के साथ जा रही महिला का सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर 5 साल के मासूम की ली जान

बेटे के साथ जा रही महिला का सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर 5 साल के मासूम की ली जान

बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो)

पटना :

बिहार की राजधानी पटना के करीब बक्सर (Buxar) में महिला से हैवानियत और उसके मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बक्सर में एक दलित महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया और विरोध करने पर उसके 5 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है. आरोपियों ने पीड़िता और उसके बच्चे को मृत समझकर नहर में फेंक दिया. पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ बैंक जा रही थी. इस दौरान, आरोपियों ने रास्ते में महिला और उसके बेटे को पकड़ लिया है. आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर मासूम बेटे को गला दबा दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों को नहर में फेंक कर फरार हो गए. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला बेहोश मिली. 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. महिला को इलाज के लिए बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वीडियो: गैंगरेप पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या, पिता को इंसाफ का इंतजार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here