महाराष्ट्र सीमा पर पकड़ा गया खतरनाक शेर, वन विभाग का सफल रेस्क्यू

बैतूल : महाराष्ट्र सीमा से सटे बैतूल जिले के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से एक खतरनाक शेर की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ था। इसी बीच वन विभाग और पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों के अनुसार, उक्त शेर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है।सिरजगांव निवासी सुरेश उईके द्वारा उपलब्ध कराए गए एक वीडियो में कुछ लोग बेहोशी की हालत में शेर को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के ब्राह्मणवाड़ा क्षेत्र का है, जहां वन विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।गौरतलब है कि हाल ही में बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा आठनेर थाना क्षेत्र के दाभोना सहित आसपास के गांवों में वन्यजीव की संभावित गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए थे। ग्रामीणों से विशेष सावधानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई थी।दक्षिण वन मंडल के डीएफओ ने शेर के रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र की सीमा में की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी आधिकारिक रूप से शेर को सुरक्षित पकड़ लिए जाने की पुष्टि की है। इसके बाद सीमा से लगे क्षेत्रों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here