35 किमी घूमती रही लाश, लिव-इन पार्टनर की करतूत ​देखिए

दिल्ली । एक लड़की की लाश करीब 35 किमी सफर करते थे। मामला दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस का है। 9 फरवरी की शाम को शादी को लेकर निक्की और साहिल गहलोत का कार में झगड़ा हुआ था। बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए साहिल ने कश्मीरी गेट स्थित ISBT पर मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद 35 किमी दूर मित्रांव गांव पहुंचा। साहिल ने यहां अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया। साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने 10 फरवरी को ही यहां से लाश बरामद कर ली। घटना के दिन का निक्की का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह साहिल के घर जाती दिख रही है। क्राइम ब्रांच ने साहिल को मंगलवार को अरेस्ट किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, निक्की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। 10 फरवरी को शादी थी। यह बात निक्की को 9 फरवरी को पता चली। इसी दिन दोनों ने गोवा जाने का प्लान बनाया था, लेकिन साहिल ने जाने से इनकार कर दिया। फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here