अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर जानलेवा हमला, JCB पर पथराव; EE समेत कई कर्मचारी घायल

मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की माहौर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव कर दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ जेसीबी मशीन को निशाना बनाया, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी पत्थर बरसाए। हमले में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री यानी EE समेत कई कर्मचारी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने पथराव करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। नगर निगम ने शासकीय कार्य में बाधा और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।वीओ-1:माहौर कॉलोनी में नगर निगम की टीम पुलिस और प्रशासन के साथ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी मशीन ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद कुछ लोग भड़क गए। देखते ही देखते अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने जेसीबी मशीन को भी निशाना बनाया और अधिकारियों-कर्मचारियों पर पत्थर बरसाए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।वीओ-2:पथराव की घटना में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री समेत कई कर्मचारियों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here