ससुराल में नवविवाहिता की मौत या हत्या, देखिए क्या कह रहे हैं परिवार जन

इंदौर। इंदौर के पास स्थित महू में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। किशनगंज थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कवटी में एक महिला की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई है।मायके के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, ससुराल वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम केवटी में रहने वाली भारती भाटिया (25) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मामले की जानकारी भारती के पति अर्जुन ने फोन कर भारती की बड़ी बहन आरती को शुक्रवार दी। अर्जुन ने कहा कि तुम्हारी बहन उठ नहीं रही है। जब बड़ी बहन आरती ने मौके पर जाकर देखा तो भारती के गले पर निशान नजर आए। परिजनों का आरोप है कि भारती के पति अर्जुन ने ही हत्या की है और उसे फंदे पर लटकाया भारती के दो बच्चे भी हैं। इधर, भारती के जीजा राजेश ठाकुर का भी आरोप है कि गले पर निशान पाए गए और परिजन पूरा मामला दबा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here