Deepak Thakur Facial Video Goes Viral Sreesath Somi Khan Will Go To Meet Him | दीपक ठाकुर का एक अनोखा वीडियो हुआ वायरल , सोमी-श्रीसंत के लिए कर रहे हैं खास तैयारी

दीपक ठाकुर का एक अनोखा वीडियो हुआ वायरल , सोमी-श्रीसंत के लिए कर रहे हैं खास तैयारी



बिग बॉस 12 के फाइनलिस्ट रहे बिहार के पॉपुलर सिंगर दीपक ठाकुर ने बिग बॉस के दौरान अपने अनूठे अंदाज से दर्शकों के लाडले बन गए थे. इन दिनों वो अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं.दीपक ने अपने सोशल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दीपक एक सलून में फेशियल करवाते हुए और चेहरे का रंग रोगन करवाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो गाने भी गाते नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए दीपक ने कैप्शन लिखा, ‘आज मैं वो सब करूं जो अब तक ना किया. अब शहर में 12 फरवरी को सितारें (श्रीसंत और सोमी खान) कदम रखेंगे. तो इतनी डेंटिंग पेटिंग तो लाजमी है.’

आपको बता दें कि दीपक के इस रंग-रोगन के पीछे एक खास वजह है. दीपक को उनकी क्रश सोमी खान से 12 फरवरी को जो मिलना है.

आपको बता दें कि दीपक ठाकुर से मिलने बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट्स सोमी खान और श्रीसंत 12 फरवरी को मुजफ्फरपुर जा रहे हैं. दीपक ने कुछ दिनों पहले ही एक पिक्चर शेयर कर लिख था- हमारे बड़े भैय्या श्रीसंत और मेरी दोस्त सोमी खान मुजफ्फरपुर पधार रहे हैं. वो 12 फरवरी को यहां आएंगे. आप दोनों को दिल से धन्यवाद. हमारा मुजफ्फरपुर आपके स्वागत में बाहें फैलाए तैयार है. 12 फरवरी को मुजफ्फरपुर में धमाल होने वाला है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here