नोएडा की चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मौत से पहले दीपिका नागर के साथ मारपीट किए जाने के संकेत मिले हैं। शरीर पर मिले चोट के निशान घटना से पहले के बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी चोटों का जिक्र किया गया है। अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि दीपिका के साथ शारीरिक प्रताड़ना किसने की और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
इस खुलासे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।


