deepika padukone copied kareena kapoor khan: lifestyle deepika padukone proved she is totally kareena kapoor khan fan

1/6

करीना की पक्की वाली फैन हैं दीपिका

करीना की पक्की वाली फैन हैं दीपिका

इस बात को सभी जानते हैं कि करीना कपूर खान का फैशन के मामले में कोई तोड़ नहीं हैं। वह जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। एक शब्द में कहें तो करीना कपूर खान बॉलीवुड की फैशन क्वीन हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों से, बल्कि अपने शानदार आउटफिट्स से भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं, दीपिका ने बेबो के कई साल बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, लेकिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने भी अपने फैशन सिल्हूट से हर किसी को इम्प्रेस किया। लेकिन उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वो करीना की फैन हों। तभी तो एक्ट्रेस बार-बार बेबो के स्टाइल में नजर आती हैं।

2/6

वाइट टी-शर्ट

वाइट टी-शर्ट

हम इस बात को अच्छे से जानते हैं कि दोनों ही एक्ट्रेसेस को महंगे-महंगे फैशन ब्रांड से प्यार है। ऐसे में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान दोनों ने ही ब्लू डेनिम जींस के साथ वाइट levis टी-शर्ट को पहने अपने कैजुअल आउटिंग ऑउटफिट को पूरा किया है।

3/6

ब्लैक गाउन

ब्लैक गाउन

करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को एक जैसे ब्लैक गाउन में देखकर हम एक बात तो अच्छे से समझ गए कि दोनों एक्ट्रेस की पसंद एक-दूसरे से काफी मिलती जुलती है। साल 2015 में गौरव गुप्ता के लिए रैंप पर उतरी करीना ने इस ब्लैक गाउन को पहनकर अपनी धूम मचाई थी। वहीं, दीपिका स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में इस अवतार में नजर आई थीं।

4/6

पिंक एंड रेड कॉम्बिनेशन

पिंक एंड रेड कॉम्बिनेशन

करीना और दीपिका के इस पिंक एंड रेड कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस को देखकर आपका क्या कहना है। करीना जहां ELLE अवॉर्ड को अटेंड करने के लिए Sachin & Babi creation के डिज़ाइन किए हुए पिंक एंड रेड हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं थीं, वहीं दीपिका Gauri & Nainika के मोनोटोन ड्रेस में दिखाई दीं।

5/6

ब्लैक एंड ब्लू अवतार

ब्लैक एंड ब्लू अवतार

ब्लू जींस एंड ब्लैक टी कॉम्बो को करीना ने बैंगलोर में आयोजित एक कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सफेद स्नीकर्स के साथ पहना था। वहीं, दीपिका अपनी लास्ट फिल्म ‘छपाक’ के एक प्रमोशन इवेंट में ब्लू जींस एंड ब्लैक टी-शर्ट कॉम्बो में नजर आई थीं।

6/6

मनीष मल्होत्रा साड़ी

मनीष मल्होत्रा साड़ी

एक अवॉर्ड शो में करीना कपूर अपने दोस्त और फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई न्यूड सीक्वेंस साड़ी में नजर आई थीं। वहीं कुछ दिनों बाद दीपिका पादुकोण को भी मनीष मल्होत्रा की इसी तरह की एक साड़ी को पहने देखा गया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here