मानहानि मामला: MP-MLA कोर्ट ने दिग्विजय सिंह को किया तलब, 21 जुलाई को पेशी

जबलपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें मानहानि के एक मामले में नोटिस जारी कर 21 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

यह मामला भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदु द्वारा दायर मानहानि याचिका से जुड़ा है। विधायक तिवारी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह ने उन पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के 50% अनाज की कालाबाजारी का आरोप लगाया था।

कोर्ट ने अब दिग्विजय सिंह से इस संबंध में जवाब तलब किया है। इस मामले में आगे की सुनवाई 21 जुलाई को होगी, जब दिग्विजय सिंह को कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here