Delegation led by Sanjeev Balyan who went to meet Khap Chowdhary over Farm Laws opposed by villagers – पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में खाप चौधरियों से मिलने पहुंचे बीजेपी नेताओं को गांव वालों ने भगाया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में खाप चौधरियों से मिलने पहुंचे बीजेपी नेताओं को गांव वालों ने भगाया

मंत्री समर्थकों और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के शामली का मामला
  • खाप चौधरियों से मिलने गए थे बीजेपी नेता
  • मंत्री समर्थकों और ग्रामीणों में बहस

शामली:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद शामली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) की अगुवाई में पहुंचे बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा. यहां पर किसानों ने गांव में एंट्री करने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर प्रतिनिधिमंडल का रास्ता रोक दिया. इतना ही नहीं, किसानों ने BJP मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर खाप चौधरियों से मिलने के लिए गांव पहुंचा था. इस दौरान बालियान के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

यह भी पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जनपद शामली के गांव भैंसवाल का है, जहां पर मंत्री संजीव बालियान की अगुवाई में बीजेपी के मंत्रियों और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल से कृषि कानूनों को लेकर मुलाकात करने के लिए पहुंचा था. यहां पर उन्हें किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा. गांव में मंत्रियों के पहुंचने की खबर का पता चलते ही ग्रामीणों ने गांव में एंट्री करने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर प्रतिनिधिमंडल का काफिला रोक दिया. जैसे-तैसे कर केंद्रीय मंत्री और उनके साथ पूरे प्रतिनिधिमंडल ने गांव में एंट्री की तो गांव में घुसते ही किसानों ने बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए.

राकेश टिकैत की अपील के बाद UP के किसान ने नष्ट कर दी गेहूं की फसल

Newsbeep

नारेबाजी के दौरान मंत्री संजीव बालियान के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. मंत्री के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद संजीव बालियान भी तांव में आ गए और गाड़ी पर खड़े होकर किसानों को धमकाने लगे. मंत्री संजीव बालियान ने गाड़ी पर खड़े होकर किसानों को धमकाते हुए कहा कि ऐसे 10 आदमियों के विरोध करने से मुर्दाबाद नहीं होता. आपको बता दें कि बुढ़ियान खाप के बाबा सचिन कालखंडे, बाबा संजय कालखंड ने सुबह ही बीजेपी नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद बीजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गठवाला खाप के बाबा हरिकिशन मलिक से मिलने के बाद भैंसवाल गांव पहुंचा था.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : किसान और सरकार आमने-सामने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here