दिल्ली सरकार ने तय किया है कि कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज के समय उनका फीडबैक लिया जाए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार के कोरोना अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने तय किया है कि कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज के समय उनका फीडबैक लिया जाए और उनकी प्लाज़्मा डोनेशन की इच्छा जानी जा दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक पेशेंट फीडबैक फॉर्म दिया है.
यह भी पढ़ें
इस फॉर्म में मरीजों से पूछा जाएगा
1.आपका अनुभव कैसा रहा?
2. अस्पताल में सफाई कैसी थी?
3. खाना कैसा था?
4. डॉक्टर के साथ आपका अनुभव कैसा रहा?
5. आपका ब्लड ग्रुप क्या है
6. आपको कोई पुरानी गंभीर बीमारी तो नहीं और सबसे अहम बात
7. क्या आप प्लाज्मा डोनेट करके किसी की जान बचाना चाहेंगे?
दिल्ली सरकार के कोरोना अस्पतालों के मेडिकल सुपरीटेंडेंट/ मेडिकल डायरेक्टर/ और डायरेक्टर के अलावा केंद्र सरकार के सभी कोरोना अस्पतालों और सभी प्राइवेट कोरोना अस्पतालों को निर्देश दिया गया है की मरीज के डिस्चार्ज के समय इस तरह से फीडबैक लिया जाए.
माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार प्लाज्मा डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह की जो कोशिश कर रही है यह आदेश भी उनमें से एक है.
Video: दिल्ली में कोरोना से लड़ने के लिए 1000 बेड का अस्पताल 12 दिन में तैयार
Source link