Delhi BJP Vice President Shazia Ilmi lodges FIR against Ex MP of BSP Akbar Ahmed Dumpy  – BJP की शाज़िया इल्मी ने पूर्व सांसद पर दर्ज कराया केस, जानें- क्या है मामला?

BJP की शाज़िया इल्मी ने पूर्व सांसद पर दर्ज कराया केस, जानें- क्या है मामला?

बीजेपी का शाज़िया इल्मी ने बीएसपी के पूर्व सांसद के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

नई दिल्ली:

दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के खिलाफ बदसलूकी और धमकी देने का केस दर्ज कराया है. दिल्ली के वसंत कुंज थाने में 6 फरवरी को केस दर्ज हुआ है. शाजिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो वसंत कुंज में चेतन सेठ नाम के शख्स की डिनर पार्टी में गयीं थीं. वहां कई एम्बेसडर भी थे.

यह भी पढ़ें

आरोप है कि वहां शाज़िया की पूर्व सांसद डम्पी से किसी बात पर बहस हो गई. आरोप है कि डम्पी ने शाज़िया पर बहस के दौरान भद्दे और अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए. मना करने के बाद भी डम्पी नहीं माने और शोर मचाते हुए शाज़िया को धमकी देने लगे. इस घटना की शिकायत शाज़िया ने 5 फरवरी को पुलिस में की.

बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिस वक्त वो चिली के राजदूत से अपने देश के लॉ को लेकर बात कर रही थीं, उसी दौरान बीएसपी नेता डम्पी वहां आए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहना शुरू कर दिया.  हालांकि, वहां मौजूद कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वो नहीं माने और पीएम के खिलाफ अपशब्द कहते रहे.

Newsbeep

शाज़िया ने अपनी शिकायत में कहा है कि अकबर अहमद डम्पी ने उनके खिलाफ सेक्सयूल कमेंट भी किए. शाज़िया इल्मी ने पहले चितरंजन पार्क थाने में इसकी शिकायत की थी लेकिन डिनर पार्टी की जगह वसंत कुंज थी इसलिए पुलिस ने शाजिया इल्मी की शिकायत पर वसंत कुंज साउथ थाने में IPC की धारा 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया.

बता दें कि शाज़िया इल्मी पत्रकार रह चुकी हैं. उन्होंने अपना सियासी सफर आम आदमी पार्टी के साथ शुरू किया था. बाद में उन्होंने आप को छोड़कर आप का दामन थाम लिया.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here