Delhi: Businessmans murder case, three arrested along with his girlfriend

हत्या की आरोपी फैसल, उसकी मां और जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नई दिल्ली:

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन नीरज की हत्या उसकी गर्लफ्रैंड और उसके परिवार ने कर दी. दिल्ली में गर्लफ्रेंड के घर पर हत्या की गई और उसके शव को गुजरात के भरूच में ठिकाने लगाया गया. पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई. दिल्ली पुलिस ने व्यापारी की गर्लफ्रेंड, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.  

यह भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक बिजनेसमैन नीरज अपने आफिस में काम करने वाली फैसल नाम की युवती से प्यार करता था. बिजनेसमैन नीरज का 10 साल से फैसल से एक्स्ट्रा मेराइटल अफेयर चल रहा था और दोनों शादी भी करना चाहते थे. लेकिन युवती फैसल का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. इसीलिए फैसल के परिवार ने उसकी शादी जुबेर नाम के लड़के से तय कर दी. 

पुलिस के मुताबिक नीरज को फैसल ने आदर्श नगर के केवाल पार्क इलाके में अपने घर पर बुलाया था. वहां नीरज की मुलाकात फैसल, उसकी मां शाहीन नाज और जुबेर से हुई. मृतक नीरज और फैसल के परिवार के बीच कहासुनी शुरू हुई जिसके बाद गर्लफ्रैंड फैसल के परिवार ने नीरज की हत्या कर दी. 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुबेर ने पहले नीरज के सिर पर ईंट से वार किया और फिर नीरज की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद जुबेर ने नीरज के शव को भरूच के पास फेंक दिया. दरअसल आरोपी जुबेर रेलवे पेंट्री में काम करता है. जुबेर ने पहले नीरज के शव को एक सूटकेस में भर दिया और गोवा के लिए राजधनी ट्रेन में सवार हो गया. रास्ते में जुबेर ने नीरज में शव को चलती ट्रेन से भरूच के पास फेंक दिया. 

इसी बीच 14 नवंबर को मृतक की पत्नी ने नीरज की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पीड़ित परिवार ने फैसल पर शक जताया. तब पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों फैसल, शाहीन और जुबेर को गिरफ्तार कर लिया.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here