Indo-American may be included in Biden administration’s cabinet- report| भारतीय-अमेरिकियों को बाइडेन प्रशासन के कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना: रिपोर्ट

वाशिंगटन: अमेरिका (America) के पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति (Former Surgeon General Vivek Murthy) समेत दो प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों को अगले बाइडन-हैरिस (Biden-harris) प्रशासन की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

बाइडन के शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सलाहकार मूर्ति स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री
कोविड-19 से निपटने को लेकर निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सलाहकार मूर्ति ( Murthy) स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री बनाए जा सकते हैं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरुण मजूमदार (Arun Majumdar) को ऊर्जा मंत्री बनाया जा सकता है. मूर्ति (43) सत्ता हस्तांतरण के कोविड-19 (Covid-19) सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष हैं. वह कोरोना वायरस (Coronavirus) संबंधी मामलों को लेकर बाइडन के निकट सहयोगी रहे हैं.
इसी प्रकार, ‘एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी-एनर्जी’ के पहले निदेशक मजूमदार ऊर्जा संबंधी मामलों पर बाइडन के शीर्ष सलाहकार रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर DDC चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अपने नेताओं के लिए सुरक्षा मांगी

ये चेहरे हैं मंत्री पद के दावेदार 
मजूमदार के अलावा ऊर्जा मंत्री पद के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज(Ernest Moniz), स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थी डैन रीचर (Dan Reicher) और पूर्व उप ऊर्जा मंत्री एलिजाबेथ शेरवुड रैंडल (Elizabeth Sherwood Randall)भी दावेदार हैं. स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री पद के लिए मूर्ति के अलावा उत्तरी कैरोलाइना की स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री मैंडी कोहेन (Mandy Cohen) और न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रीशम (Michelle Lujan Grisham) को भी दावेदार माना जा रहा है.(इनपुट भाषा) 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here