Delhi Commission for Women (DCW) has rescued 8-year-old boy who was being tortured by his stepmother in west Delhi – पीटती थी सौतेली मां, रस्सी से बांध कर रखती थी, दिल्ली महिला आयोग ने 8 वर्षीय बच्चे को बचाया

'पीटती थी सौतेली मां, रस्सी से बांध कर रखती थी', दिल्ली महिला आयोग ने 8 वर्षीय बच्चे को बचाया

दिल्ली महिला आयोग की टीम को सूचना मिली थी कि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में एक घर में सौतेली मां बच्चे को सता रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने  8 साल के एक  लड़के को रेस्क्यू कर बचाया है, जो अपनी सौतेली माँ द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली महिला आयोग की टीम को सूचना मिली थी कि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में एक घर में सौतेली मां बच्चे को सता रही है. इसके बाद आयोग की टीम ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर टीम के साथ उस घर में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें

टीम ने उस घर बच्चे को बचाकर पुलिस स्टेशन ले आई. उसके साथ उसकी सौतेली माँ को भी थाने ले आई.

Newsbeep

बयान के अनुसार, आठ वर्षीय बच्चे ने कहा कि  सौतेली माँ उसे रोजाना पीटती थी और जब भी वह बाहर जाती थी तो उसे रस्सी से बांध दिया जाता था. बच्चे ने बताया कि उसे बाहर जाने या किसी से मिलने की अनुमति नहीं थी. उसे फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जाता था और भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था.

लड़के के शरीर पर चोट और घाव के भी निशान पाए गए हैं. उसकी पीठ पर गंभीर खरोंच के निशान थे. बयान में कहा गया कि उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here