Delhi Congress demand of free Covid 19 vaccine to CM Arvind Kejriwal

दिल्ली वालों को कोरोना का टीका, कांग्रेस ने केजरीवाल को याद दिलाया वादा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • दिल्ली के लोगों को मुफ्त टीका लगाए सरकार
  • दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाया वादा
  • अनिल कुमार हैं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष

नई दिल्ली:

दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) के अध्यक्ष अनिल कुमार (Anil Kumar) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को मुफ्त COVID-19 टीका देने का अपना वादा पूरा करें. कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण की एक मार्च से शुरूआत हुई और इस दौरान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को एवं पुरानी बीमारी से ग्रसित 45-59 वर्ष के लोगों का टीके की खुराक दी जाएगी.

यह भी पढ़ें

दूसरे चरण में 136 निजी अस्पतालों सहित 192 अस्पतालों में इसकी शुरूआत हुई. टीके की कीमत निजी अस्पतालों में 250 रुपये होगी जबकि 56 सरकारी अस्पतालों में यह निःशुल्क है. अनिल कुमार के अनुसार, दिल्ली सरकार ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 42 लाख लोग हैं, जिनका टीकाकरण किया जाना है लेकिन अगर उन्हें इसके लिए भुगतान करना पड़ता है तो वे इसकी खुराक लेने से बचेंगे.

PM मोदी ने COVID वैक्सीन लगवाने के बाद नर्स पी निवेदा से क्या कहा, जानिए…

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में कोविड टीकाकरण की शुरूआत से कुछ दिन पहले कहा था कि दिल्लीवासियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा, अगर केंद्र की भाजपा सरकार ऐसा करने में विफल रहती है. उन्हें अपने वादे का सम्मान करना चाहिए.”

VIDEO: दिल्ली के 56 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडीज : डॉ अरुण गुप्ता

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here