Delhi Coronavirus Update: 2860 new cases of covid-19 infection – दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2860 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2860 नए मामले सामने आए

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2860 नए मामले सामने आए हैं. यह मामले शुक्रवार को समाप्त 24 घटों में सामने आए हैं. इनके साथ कुल मामले 3,03,693 हो गए हैं. इन 24 घंटों 39 मरीजों की मौत हो गई. अब तक कुल 5692 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में इन 24 घंटों में 3098 लोग ठीक हुए और इसके साथ अब तक कुल 2,76,046 लोग ठीक हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 49,135 (RT-PCR- 11,651, एंटीजन- 37,484) टेस्ट हुए. संक्रमण दर 5.82 फीसदी

(पिछले 24 घण्टे के आंकड़े के आधार पर) है. रिकवरी रेट- 90.89 फीसदी और सक्रिय मरीज़ों की दर 7.22 फीसदी है. 

दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.87 फीसदी, सक्रिय मरीजों की संख्या- 21,955 है. शहर में होम आइसोलेशन में 12,609 मरीज हैं. कन्टेनमेंट जोनों की संख्या 2727 है. दिल्ली में अब तक कुल 35,24,930 टेस्ट हुए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here