Delhi Coronavirus Update: Delhi Coronavirus figures crossed 5500 mark, 428new cases registered – दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 428 नए मरीज आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 5500 के पार पहुंचा

Delhi Corona Cases: दिल्ली में कोरोनावायरस से बुधवार को एक की मौत.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Report: भारत में कोरोनावायरस से 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 1650 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 428 नए मामले सामने आए और इस दौरान एक की मौत हो गई. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अभी कोरोना के 5532 मामले हैं और अब तक 65  लोगों की इससे मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 74 और अब तक कुल 1542 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें

उधर, दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों को 14 दिन क्वारन्टीन किया जाएगा. यात्री पेड क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी में रहेंगे यानी यात्रियों को क्वारन्टीन में रहने के लिए पैसे देने होंगे. नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट एयरपोर्ट के पास पेड क्वॉरेंटाइन का इंतजाम करेंगे, जबकि दक्षिण पूर्व और दक्षिण जिला के जिला मजिस्ट्रेट को भी पेड क्वारन्टीन का इंतजाम करने का आदेश दिया गया है. 20 मेडिकल टीम इसके लिए तैयार रहेंगी ( 4 टीम दक्षिण, पूर्व और उत्तर नगर निगम से, एक टीम एनडीएमसी और एक टीम राव तुला राम मार्ग हॉस्पिटल की रहेगी.) डीजीएचएस इनको पीपीई किट्स आदि देंगे. ये टीम एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग का काम करेंगी.

पेड क्वारन्टीन में रहने के दौरान यात्रियों को मेडिकल टीम डीजीएचएस देगा. साथ ही पीपीई किट्स और दूसरे सामान की व्यवस्था भी करेगा. वापस लाए गए जो यात्री दिल्ली के नहीं होंगे उनके राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नर और नोडल ऑफिसर की ज़िम्मेदारी होगी कि उनको उनके राज्य में एयरपोर्ट पर होने वाली स्क्रीनिंग के बाद ले जाएं.

विदेश मंत्रालय के नोडल ऑफिसर दिल्ली सरकार के नोडल ऑफिसर के साथ सभी यात्रियों की लिस्ट और डिटेल साझा करेंगे. जिससे दूसरे राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नर और नोडल ऑफिसर के साथ कॉर्डिनेट हो पाए. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here