Delhi Coronavirus Update: New cases of covid decreased, 42 patients died

दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में आई कमी, 42 मरीजों की मौत

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले पांच दिन बाद पांच हजार से नीचे आ गए हैं. लेकिन दिल्ली में सोमवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट करीब 11 फीसदी (10.91%) रहा है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4001 मामले सामने आए. अब कुल मामले 3,96,371 हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें

दिल्ली में सोमवार को समाप्त 24 घंटों में 42 मरीजों की मौत हुई और अब तक कुल 6604 मरीजों की मौत  हो चुकी है. इन 24 घंटों में 4824 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 3,56,459 लोग ठीक हो चुके हैं. इन 24 घंटों में 36,665 (RT-PCR- 11,137 एंटीजन- 25,528) टेस्ट हुए. 

दिल्ली में संक्रमण दर 10.91 फीसदी है. रिकवरी दर 89.93 फीसदी है. सक्रिय मरीज़ों की दर 8.4 फीसदी और कोरोना डेथ रेट 1.67 फीसदी है. सक्रिय मरीजों की संख्या 33,308 है. दिल्ली में अब तक कुल 47,61,983 टेस्ट हुए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here