Delhi covid 19 240 new coronavirus cases in 24 hours and 3 patients died

दिल्ली में कोरोना से 3 और मरीजों की मौत हुई है. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • दिल्ली में कोरोना के 240 नए मामले
  • 24 घंटे में तीन कोरोना मरीजों की मौत
  • दिल्ली में कोरोना के 1584 एक्टिव मामले

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Coronavirus Cases) में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 240 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान तीन संक्रमितों की मौत हुई है और 196 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में COVID-19 के 1584 एक्टिव मामले हैं. पिछले 24 घंटों में 68,831 टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल 1,25,55,887 टेस्ट हो चुके हैं. रिकवरी रेट 98.04 फीसदी है. एक्टिव मरीज 0.24 प्रतिशत हैं. डेथ रेट 1.71 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 0.35 फीसदी है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 6,39,921 मामले सामने आ चुके हैं. 6,27,423 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब तक कुल 10,914 लोगों की मौत हुई है. मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटों में 217 नए मामले सामने आए थे. राजधानी में टीकाकरण का काम भी तेजी से जारी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुरुवार को वैक्सीन लगवाएंगे.

मुंबई में वैक्सीन सेंटर पर टूट पड़े लोग, भीड़ देख हर्ष गोयनका बोले- ‘वैक्सीन से पहले कोरोना जरूर होगा…’ – देखें Video

केजरीवाल दिल्ली के LNJP अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे. 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने AIIMS जाकर वैक्सीन की पहली डोज ली थी. बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोविड-19 का टीका लगवाया. उन्होंने इस मौके पर उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं.

VIDEO: क्या बच्चों को कोरोना की वही वैक्सीन दी जाएगी जो वयस्कों को दी जा रही है?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here