- AAP कार्यकर्ता और अलका लांबा के बीच हुई झड़प
- AAP कार्यकर्ता ने की थी अलका के बेटे पर टिप्पणी
- पुलिस ने दोनों नेताओं के बीच झड़प का किया बचाव
दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की है. दरअसल, चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच नोकझोक हुई. इस दौरान अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की.
इससे नाराज होकर अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की, हालांकि उसे लगा नहीं. इसके बाद कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. पुलिस ने बीच बचाव किया. इस घटना के बाद अलका लांबा ने कहा कि आप कार्यकर्ता ने मेरे बेटे के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था.
अलका लांबा ने इस झड़प के बाद आज तक से बातचीत भी की. अलका लांबा ने कहा कि कार्यकर्ता ने उनके बेटे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कार्यकर्ता की बात को पुलिस ने भी सुना था. इस झड़प के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि वे चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेंगे.
#WATCH Delhi: Scuffle breaks out between AAP and Congress workers near Majnu ka Teela, Congress candidate Alka Lamba tries to slap an AAP worker. AAP leader Sanjay Singh has said the party will complain to Election Commission. #DelhiElections2020 (note: abusive language) pic.twitter.com/l5VriLUTkF
— ANI (@ANI) February 8, 2020
अलका लांबा आम आदमी पार्टी से चांदनी चौक की विधायक रह चुकी हैं. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अनबन होने की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. अलका लांबा पहले भी कांग्रेस पार्टी में रह चुकी हैं.