- दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू
- AAP-BJP कर रही जीत के दावे
- नतीजों से पहले सजाया गया AAP दफ्तर
दिल्ली के चुनावी रण (Delhi Election Result) में कौन बाजी मारेगा ये अब से कुछ देर में साफ हो जाएगी. सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है. चुनाव नतीजों के सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें…
Delhi Election Result Live Updates: दिल्ली चुनाव नतीजों से जुड़े सभी बड़े अपडेट:
08.15 AM: दिल्ली के चुनावी नतीजों में इस बार कांग्रेस पार्टी अपना खाता खोलते हुई दिख रही है. सुबह 8.15 बजे तक आए रुझानों में कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर आगे बढ़ रही है. कांग्रेस पिछले चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी.
08.11 AM: Delhi Election Result सुबह 8.11 तक आए शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 18 और भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है. एक सीट पर कांग्रेस को भी बढ़त मिलती दिख रही है.
08.10 AM: दिल्ली के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं. जबकि कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे चल रहे हैं.
08.05 AM: दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू होते ही कुछ रुझान आने भी शुरू हो गए हैं. सुबह 08.05 AM तक रुझानों में आम आदमी पार्टी 6 और भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों पर आगे बढ़ रही है.
08.01 AM: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में कौन जीतेगा अब से कुछ देर में साफ हो जाएगा. वोटों की गिनती शुरू हो गई है और सबसे पहले बैलेट पेपर गिने जा रहे हैं. कुछ ही देर में पहला रुझान भी सामने आ जाएगा.
07.52 AM: चुनाव नतीजों से पहले मनीष सिसोदिया…

07.48 AM: एक बार फिर हर किसी की नजर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर है. नई दिल्ली असेंबली सीट पर बीजेपी की ओर से सुनील कुमार यादव मैदान में हैं. कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से मैदान में हैं. नई दिल्ली सीट से कौन आगे-कौन पीछे, जानें यहां
07.30 AM: Delhi Election Result: चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फिर दावा किया है कि आज बीजेपी ही सरकार बनाएगी और चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी. मनोज तिवारी ने आजतक से बात करते हुए हनुमान चालीसा भी गाकर सुनाई. BJP नेता ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही बनेगा और आम आदमी पार्टी की हार होगी.
07.21 AM: दिल्ली में मतगणना शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है. AAP नेता ने लिखा कि ॐ असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय. इसी के साथ उन्होंने लिखा कि हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो. अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो. मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो.
ॐ असतो मा सद्गमय।
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मामृतं गमय।।
हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो।
— Manish Sisodia (@msisodia) February 11, 2020
07.05 AM: Delhi Chunav Result: मंगलवार की सुबह बीजेपी नेता विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. विजय गोयल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी. बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी. बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि वह 48 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी.
Delhi: BJP leader Vijay Goel offered prayers at Hanuman Temple in Connaught Place. Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am. #DelhiResults pic.twitter.com/CDbtQXGAqC
— ANI (@ANI) February 11, 2020
सीलमपुर सीट से जुड़ी अपडेट यहां पढ़ें…
06.59 AM: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई है. ईवीएम को कड़ी नज़र में रखा जा रहा है. आज 21 सेंटर में वोटों की गिनती की जाएगी. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 62.59 फीसदी मतदान हुआ है.
06.48 AM: दिल्ली में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, इससे पहले सुरक्षा को पुख्ता तैयारियां की गई हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट में भी बदलाव किया है. मतगणना के दौरान काटजू मार्ग से बवाना अथॉरिटी वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा.
Traffic Alert
आज सुबह 06.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक मतगणना के कारण KN Katju Marg से बवाना authority जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा|
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 11, 2020
एग्जिट पोल में AAP मार रही थी बाजी
राजधानी में सत्ता के शिखर पर सवार आम आदमी पार्टी एक बार फिर बड़ी जीत के दावे कर रही है और वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस बार इतिहास बदलने की बात कर रही है. चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल में AAP को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे थे.
आम आदमी पार्टी ने इस चुनावी दंगल में बिजली, स्कूल और पानी को अपना मुद्दा बनाया और लोगों को पिछले पांच साल में पहुंचाए गए फायदों को गिनाया. साथ ही भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के काम पर वोट मांग रही है और नागरिकता संशोधन एक्ट, अनाधिकृत कॉलोनी समेत अन्य मुद्दों को लेकर जीत के दावे कर रही थी.
एग्जिट पोल के दावों को भाजपा ने नकारा
चुनाव नतीजों से पहले आए सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा इन्हें नकार रही है. कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में AAP को पूर्ण बहुमत मिला है तो वहीं बीजेपी को 2 से 27 तक सीटें दी गई हैं. हालांकि, मनोज तिवारी का कहना है कि बीजेपी अकेले दम पर 48 तक सीटें हासिल करेगी.
नतीजों की लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें…
क्या कहते हैं दिल्ली के एग्जिट पोल?
आजतक-एक्सिस माई इंडिया
AAP : 59-68
BJP+ : 02-11
CONG+ : 00
OTH : 00-00
एबीपी-सी वोटर
AAP: 49- 63
BJP: 5-19
Cong: 0-4
OTH – 0
टाइम्स नाउ-IPSOS
AAP: 47
BJP+: 23
CONG+: 0
OTH: 0
रिपब्लिक-जन की बात
AAP : 48-61
BJP : 09-21
CONG : 0-1
OTH : 0

