Delhi: Encounter in Najafgarh, three accused of murder arrested

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लॉरेंस बिश्नोई -काला जठेड़ी गैंग के बदमाशों के बीच आज मुठभेड़ (Encounter) हुई. गैंग के तीन बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई. कुल 10 राउंड फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी. पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आरोपी वसीम खान,नाजिम अली और पंकज को पकड़ लिया है. उनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं. बदमाशों की कार भी जब्त की गई है.

यह भी पढ़ें

इन बदमाशों ने नरेला इलाके में शाहबाज़ नाम के शख्स की हत्या की थी. उस दौरान सड़क पर जा रहे एक शख्स को भी गोली लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. आरोपी पंकज ने सितंबर 2020 में सोनीपत के लिबासपुर गांव के ढोले लिबासपुर नाम के शख्स की हत्या की थी.

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here