Delhi : fearless crook snatched the mangalsutra of a woman returning from marriage, Crime caught in CCTV – दिल्ली में बदमाश ने शादी से लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना, वारदात CCTV में कैद

दिल्ली में बदमाश ने शादी से लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना, वारदात CCTV में कैद

Delhi Police अपराधियों की पहचान में जुटी है

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi Crime)  में लूट की वारदातें काफी बढ़ गई हैं और बदमाश बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं. पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई, जब तमंचा लिए एक बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया. वारदात भीड़ भरे इलाके में हुई, लेकिन हथियार लिए होने के कारण किसी ने भी विरोध करने का साहस नहीं दिखाया. चेन छीनने की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- दिल्ली : बिजनेसमैन की हत्या के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड सहित तीन गिरफ्तार

घटना के मुताबिक, दोपहर में एक शादी समारोह से वापस लौट रही लक्ष्मी नाम की एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया गया. स्कूटी पर सवार 2 बदमाशों में से एक स्कूटी खड़ी कर महिला के पास आया और मंगलसूत्र झपटकर भागने लगा. इससे पहले महिला कुछ समझ पाती बदमाश अपने साथी के साथ स्कूटी से भाग गया. ये वारदात करीब 3:30 बजे हुई. दिल्ली पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है. हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Newsbeep

दिल्ली : दुकान के सामने पेशाब करने को लेकर हुआ झगड़ा, एक शख्स की मौत, कई घायल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here