Delhi Health Minister Satyendra Jain on Coronavirus and doctors salary issue – दिल्ली : डॉक्टरों के सैलरी विवाद पर बोले सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन ने बढ़ते कोरोना मामलों पर कहा, ‘एक्सपर्ट कमेटी ने बताया था कि दिल्ली में त्योहारों के सीजन और सर्दियों में 12-14 हजार तक मामले जा सकते हैं. डॉक्टर पॉल कमेटी ने कहा था कि आपको 15 हजार तक के हिसाब से तैयारी करनी है. हालांकि एक्सपर्ट कमेटी ने जो बताया था, उसके हिसाब से उन्होंने काफी ज्यादा नंबर बताया था, हमें लगता है उससे कम ही केस रहेंगे. अभी हर दिन 4 हजार केस आ रहे हैं, लेकिन हम तैयार हैं और सतर्क हैं.’

क्या सुशील मोदी के कोरोना ग्रस्त होने का असर NDA उम्मीदवारों की जीत पर पड़ेगा?

स्वास्थ्य मंत्री से जब पूछा गया कि तो क्या बाहर दिख रही भीड़ के कारण ज्यादा मामले आ रहे हैं. जवाब में उन्होंने कहा, ‘एक्सपर्ट कमेटी ने त्योहार और सर्दी दोनों को ही कोरोना के मामले बढ़ने का कारण बताया था. हम कंटेनमेंट पर पूरा फोकस कर रहे हैं, जो भी पॉजिटिव आता है उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करते हैं, आइसोलेशन करते हैं. दिल्ली में डबलिंग रेट करीब 70 दिन है. कोरोना अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. जब तक इसकी दवाइयां नहीं निकलतीं हैं, तब तक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही इससे बचाव किया जा सकता है.’

भारत में Coronavirus की कम होती रफ्तार, ये हैं पिछले 7 दिनों के आंकड़े

दिल्ली में बढ़ते पॉजिटिविटी रेट पर उन्होंने कहा, ‘जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है, काफी सख्ती कर रहे हैं लेकिन काफी लोग आपस में भी मिलजुल रहे हैं. कोई भी पॉजिटिव आता है, उसके सभी कॉन्टैक्ट को ट्रेस किया जा रहा है. जो उनके कॉन्टैक्ट में हैं, उन सबके टेस्ट किए जा रहे हैं. एक परिवार में कोई एक पॉजिटिव आया, तो पूरे परिवार को जो घर में रहते हैं, उनका टेस्ट किया जाता है. उसमें ज्यादातर लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, तो इसकी वजह से पॉजिटिविटी रेट बढ़ रही है. ग्रुप में ज्यादा लोग पॉजिटिव आ रहे हैं. अभी स्कूल नहीं खुल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी स्कूल नहीं खुलेंगे.’

कोरोना संकट के बीच मनाया जा रहा दशहरा, राष्ट्रपति-PM ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

डॉक्टर्स की भूख हड़ताल पर वह बोले, ‘एमसीडी के डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हुए हैं. एमसीडी वाले पता नहीं पैसे का क्या करते हैं, कहां खर्च कर देते हैं. उनके पास होर्डिंग लगाने के पैसे हैं, सैलरी देने के पैसे नहीं हैं, यह तो हद हो गई.’

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here