Delhi: Man killed, brother seriously injured as they objected to youth riding bike rashly – दिल्‍ली: खतरनाक तरीके से बाइक चलाने से टोका तो दो भाइयों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत

दिल्‍ली: खतरनाक तरीके से बाइक चलाने से टोका तो दो भाइयों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत

हमले में सूरजप्रकाश की मौत हो गई (फाइल फोटो)

खास बातें

  • घटना दिल्‍ली के बिंदापुर एरिया की
  • एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर
  • मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली:

दिल्ली के बिंदापुर एरिया में दो सगे भाइयों 30 साल के सूरजप्रकाश और 28 साल के चन्द्रप्रकाश पर चाकुओं से हमला किया गया. हमले में सूरजप्रकाश की जहां मौत हो गई, वहीं चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है. पुलिस के मुताबिक, सूरजप्रकाश अपने घर के सामने खड़े हुए थे उसी वक्त काकू नाम का बदमाश तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आया और सूरजप्रकाश के नज़दीक से बाइक को मोड़ा. इसे लेकर सूरजप्रकाश का काकू से झगड़ा हो गया. इसके बाद काकू ने कुछ और दोस्तों को बुलाकर सूरजप्रकाश और उसके भाई चन्द्रप्रकाश पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here