Delhi Metro Services Resumes From Tomorrow Read New Guideline Amid Corona Crisis DMRC Sops – दिल्ली में कल से कर सकेंगे मेट्रो से सफर, पर इन 8 बातों का रखना होगा विशेष ख्याल

दिल्ली में कल से कर सकेंगे मेट्रो से सफर, पर इन 8 बातों का रखना होगा विशेष ख्याल

Covid-19 महामारी के चलते करीब 5 महीने बाद कल फिर से शुरू होगी Delhi Metro

नई दिल्ली:
Covid-19 महामारी की वजह से लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद कल से दिल्ली में मेट्रो सेवाएं (Delhi Metro) शुरू होने जा रही हैं. 12 सितम्बर तक तीन चरणों में दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को शुरू किया जाएगा लेकिन कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों फिलहाल पाबंदी बनी रहेगी. फिजिकल कॉन्टैक्ट कम से कम हों, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है. स्टेशनों पर ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग-सह-सैनिटाइजर डिस्पेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्टों’ को लगाया गया है. इसके अलावा अगर आप मेट्रो की सुविधा लेना चाहते हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना जरूरी होगा.

इन नियमों का रखें विशेष ख्याल

  1. कल (सात सितम्बर) से दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी. 

  2. दूसरे चरण में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी और 12 सितंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा. 

  3. Corona Virus के फैलने की आशंका के कारण यात्रियों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि केवल स्मार्टकार्ड धारकों को यात्रा की अनुमति होगी. 

  4. यात्रियों को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाएगी. 

  5. मेट्रो स्टेशन के सभी गेट नहीं खुलेंगे.सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एंट्री और एग्जिट अलग-अलग गेट से होगी.

  6. मेट्रो कैंपस और ट्रेन के भीतर मास्क पहनना अनिवार्य है और ‘‘अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जायेगा.”

  7. कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी. 

  8. ट्रेनों के ठहराव की अवधि अब अधिक होगी. इसे प्रत्येक स्टेशन पर 10-15 सेकंड से बढ़ाकर 20-25 सेकंड किया जायेगा और ‘इंटरचेंज’ सुविधा की अवधि को 35-40 सेकंड से बढ़ाकर 55-60 सेकंड किया जायेगा. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here