Delhi-NCR receives light rain today morning, IMD forecasts minimum temperature of 11°C and maximum temperature of 26°C – दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से पारा लुढ़का, कोहरा भी छटा, अगले हफ्ते ठंड बढ़ने के आसार

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से पारा लुढ़का, कोहरा भी छटा, अगले हफ्ते ठंड बढ़ने के आसार

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में आज सुबह अहले गरज के साथ हल्की बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश की वजह से धुंध और कोहरे में भी कमी आई है. भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली और आसपास आज आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, और रामपुर एवं आसपास के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों में बारिश या  गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.

मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं. IMD के मुताबिक सोमवार तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. आज बारिश के बाद आसार जताए जा रहे हैं कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार हो सकता है. बीते सप्ताह औसतन AQI 362 दर्ज किया गया था जो बेहद खराब की कैटगरी में आता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here