Delhi Riots: Delhi Police chargesheet on Head constable Ratan Lal case – दिल्‍ली हिंसा मामला चार्जशीट: सूत्रों ने बताया, दंगाइयों की ओर से अफवाह फैलाने के बाद ही चांदबाग में हिंसक हुई थी भीड़

दिल्‍ली हिंसा मामला चार्जशीट: सूत्रों ने बताया, दंगाइयों की ओर से अफवाह फैलाने के बाद ही चांदबाग में हिंसक हुई थी भीड़

चांद बाग इलाके में पुलिस हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या दंगाइयों ने कर दी थी

नई दिल्ली:

Delhi Riots: दिल्ली दंगों में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल मामले में दिल्‍ली पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि चांद बाग इलाके में दंगाइयों के बीच ये अफवाह जानबूझकर फैलाई गई थी कि कपिल मिश्रा के लोगों ने ANTI CAA प्रोटेस्ट के पंडाल में आग लगा दी है, जिसके बाद भीड़ हिंसक हुई थी.सूत्रों ने यह जानकारी दी.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये अफवाह दंगाइयों ने  जानबूझकर फैलाई थी ताकि भीड़ को सड़कों पर निकाला जा सके. 

यह भी पढ़ें

चांद बाग इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या दंगाइयों ने कर दी थी. इस दौरान डीसीपी अमित शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था. मामले में दिल्ली पुलिस ने काफी लोगों के बयान लिए थे जिनका चार्जशीट में जिक्र है. गवाहों ने बताया” चांद बाग में उस दौरान कुछ लोगों ने शोर मचाया कि कपिल मिश्रा के लोगों ने पंडाल में आग लगा दी है,लेकिन हमने ऐसा कुछ होते देखा नहीं था.” हेड कांस्टेबल की हत्या की चार्जशीट में योगेंद्र यादव का भी जिक्र किया गया है, इसमें बताया गया कि चांद बाग के एन्टी CAA प्रोटेस्ट में दंगों के पहले योगेंद्र यादव ने भाषण दिया था हालांकि चार्जशीट में योगेंद्र यादव न तो आरोपी हैं और ना ही कॉलम 11 (संदिग्ध आरोपी या अन्य) में ही उनका नाम है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here