कटनी में अमृत भारत स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया- अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये गये, कटनी रेल्वे स्टेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।एंकर – कटनी जिले को आज एक बड़ी सौगात मिली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12.88 करोड़ रुपये की लागत से अमृता पुनर्विकसित कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का भव्य उद्घाटन समारोह आज आयोजित किया गया। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कटनी साउथ समेत मध्यप्रदेश 6 रेलवे स्टेशनों का उन्होंने उद्घाटन किया है।इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 103 रेलवे स्टेशन पुनर्विकसित किए गए हैं। इन्हीं में शामिल है कटनी साउथ जंक्शन, जिसे आज यात्रियों को समर्पित किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया और देशभर के स्टेशनों के उद्घाटन का शुभारंभ किया। कटनी साउथ स्टेशन अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। स्टेशन का नवीनीकरण कुल 12.88 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। इस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सड़क मार्ग से रीवा के लिए रवाना हो गए। कटनी साउथ स्टेशन के लोकार्पण के साथ ही जिले को मिला एक नया पहचान और यात्री सुविधाओं में हुई ऐतिहासिक बढ़ोतरी।

बाइट – राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

बाइट – वी डी शर्मा खजुराहो के सांसद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here