Detective in China, court hearing begins 2 years after arrest | China में जासूसी के आरोपी गिरफ्तारी के 2 साल बाद शुरू हुई कनाडाई नागरिक के खिलाफ सुनवाई

बीजिंग: चीन (China) में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए कनाडा (Canada) के एक और नागरिक के खिलाफ बीजिंग (Beijing) में सोमवार से मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई.

चीनी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी हुवावे (Huawei) के एक वरिष्ठ अधिकारी मेंग वानझोउ की दिसंबर 2019 में हुई गिरफ्तारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने एनालिस्ट और फॉर्मर डिप्लोमैट माइकल कोवरिग को गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ बीजिंग में सुनवाई शुरू हो गई. इससे पहले, शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी शहर दांडोंग में इंडस्ट्रियलिस्ट माइकल स्पावोर के खिलाफ शुरुआती सुनवाई हुई थी. हालांकि, कनाडाई डिप्लोमैट्स को सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होने दिया गया. 

बंद कमरे में हुई सुनवाई

उनसे कहा गया कि कथित सुरक्षा कारणों को लेकर सुनवाई बंद कमरे में हो होगी. बीजिंग के नंबर दो इंटरमीडिएट कोर्ट के बाहर कनाडाई दूतावास के उप मिशन प्रमुख जिम निकेल ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि सुनवाई शुरू हो गई है, लेकिन अंदर नहीं जाने दिया गया. इस दौरान निकेल ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन सहित 26 देशों ने इस मामले में कनाडा को अपना समर्थन दिया है. 

ये भी पढ़ें:- TikTok की शोहरत, इंस्टा की Reel को पछाड़ेगा YouTube, लॉन्च किया ये फीचर

चीन के कानून पर किया था कमेंट्स

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है सुनवाई कब तक चलेगी या फैसला कब सुनाया जाएगा. वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुया चुनयिंग ने कहा, ‘कनाडाई पक्ष ने कनाडा के नागरिकों से जुड़े मामले से निपटने के चीन के कानून पर गैर जिम्मेदाराना कमेंट की, जो चीन की न्यायिक संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है.’ 

ये भी पढ़ें:- 13 साल की उम्र में रेप पीड़िता बनी मां, अब इंस्टाग्राम ने बदली किस्मत

कनाडा PM ने किया विरोध

दोनों कनाडाई नागरिकों को करीब-करीब 2 साल पहले चीन में हिरासत में लिया गया था. उन्हें जून 2020 में चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपित किया गया था. मेंग को अमेरिका के अनुरोध पर ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. धोखाधड़ी के आरोपों में अमेरिका को मेंग की तलाश थी. इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बंद कमरे में सुनवाई को लेकर चीनी की आलोचना की है. उन्होंने कहा, ‘उनकी मनमाने तरीके से गिरफ्तारी पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’ 

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here