देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा के लिए कटनी उमड़ा भक्तों का हुजूम, कैलाश विजवर्गीय, गोपाल भार्गव भी पहुंचे

वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं गृहस्थ संत दद्दाजी

कटनी। गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की हालत गंभीर है और वे वेंटीलेटर पर हैं। दद्दा की अस्वस्थता का समाचार पाकर उनके भक्तों का सैलाब कटनी आश्रम में उमड़ पड़ा।


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला सहित कई नेता दद्दा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने कटनी पहुंचे। पूर्व मंत्री और दद्दा के अनन्य शिष्य संजय पाठक पहले से वहां मौजूद हैं।

कटनी आश्रम में कैलाश विजयवर्गीय, संजय पाठक, रमेश मेंदोला आदि दद्दाजी के भक्त

दिल्ली से शनिवार रात नौ बजे दद्दा जी को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया गया। वहां से उन्हें कटनी ले जाया गया। दद्दा जी के भक्त और प्रदेश के पूर्व मंत्री संजय पाठक ने संदेश जारी कर उनके गंभीर होने की जानकारी दी। गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया।

दिल्ली से बीती रात करीब आठ बजे दो निजी विमान जबलपुर के लिए उड़े। दद्दा जी को लेने के लिए उनके अनुयायी बड़ी संख्या में डुमना विमानतल पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद यहां दद्दाजी को सड़क मार्ग से कटनी ले जाया गया। कटनी आश्रम में मेडिकल सपोर्ट पर उन्हें रखा गया है।

दद्दाजी के अस्वस्थ होने पर आश्रम पहुंचे नेता

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here