Dhamtari Crime News : घर के बाहर खेल रही मूकबधिर नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

रामकुमार नायक/ धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मूक बधिर बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी उसे डरा धमकाकर अपने घर ले गया था. यहां उसने लड़की से रेप किया. बाद में लड़की जब रोती हुई घर पहुंची, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है. मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है.

कुरूद एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि 11 साल की बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है. गुरुवार की दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी वक्त उसके गांव का रहने वाला आरोपी 23 वर्षीय अर्जुन साहू पहुंचा. उसने पहले तो लड़की को बहलाने की कोशिश की. मगर लड़की ने ध्यान नहीं दिया. फिर आरोपी युवक ने अपने घर ले जाने की योजना बनाई.

आरोपी ने स्वीकार किया अपराध
इसके बाद डराते धमकाते हुए युवक उसे अपने साथ अपने घर ले गया. वहां उसने लड़की से रेप किया. फिर घर के बाहर लाकर छोड़ दिया. घटना के वक्त लड़की और आरोपी के घर पर कोई नहीं था. वहीं लड़़की जब अपने घर पहुंची. तब जाकर इस पूरे मामले का पता चल पाया है. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 01, 2023, 21:51 IST


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here