Dhamtari Leopard News: आखिरकार पकड़ा गया खतरनाक तेंदुआ, कभी मवेशी तो कभी कुत्तों को बना रहा था शिकार

धमतरी के मुकुंदपुर इलाके में खतरनाक तेंदुआ आज पकड़ लिया गया.

धमतरी के मुकुंदपुर इलाके में खतरनाक तेंदुआ आज पकड़ लिया गया.

Dhamtari Leopard News: धमतरी जिले के मुकुंदपुर इलाके में कभी मवेशी तो कभी कुत्तों को अपना शिकार बनाने वाला खतरनाक तेंदुआ को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया और उसे घने जंगल में छोड़ दिया गया.

धमतरी. जंगल में अपने आतंक से छोटे वन्यजीवों का शिकार करने वाले जानवर जब इंसानों की बस्ती में आ जाते हैं, तो दहशत फैलते देर नहीं लगती. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछले कुछ दिनों से ऐसे ही एक खतरनाक जानवर की दहशत फैली हुई थी. यह जानवर था तेंदुआ. इंसानी बस्ती के आसपास कभी मवेशियों तो कभी कुत्तों का शिकार करने वाले इस तेंदुए की वजह से ग्रामीण खौफ में जी रहे थे. हाल ही में इस तेंदुए ने 8 साल के एक बच्चे पर भी हमला कर दिया था, जिससे मासूम की मौत हो गई थी. उसके बाद तो तेंदुए की दहशत और बढ़ गई थी. आखिरकार आज धमतरी के मुकुंदपुर इलाके में रहने वाले लोगों को इस खतरनाक तेंदुए की दहशत से निजात मिल गई. वन विभाग की एक टीम ने मुकुंदपुर और आसपास के इलाके में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को पकड़ लिया. पिछले लगभग एक हफ्ते से सीतानदी जंगल में कई स्थानों पर पिंजरा लगाकर इस तेंदुए को पकड़ने के लिए बाकायदा रणनीति बनाई गई. तब जाकर यह खतरनाक जंगली जानवर पकड़ में आया. इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने इसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. धमतरी के मुकुंदपुर इलाके में आतंक मचाने वाले इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सीतानदी के जंगलों में 5 स्थानों पर पिंजरा लगाया था. विभाग के कर्मियों को उम्मीद थी कि तेंदुआ आसानी से पकड़ में आएगा, लेकिन इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. आखिरकार शनिवार की सुबह हरदीभाठा गांव में लगे पिंजरे में यह दबोच लिया गया. इसके बाद वनकर्मियों ने तेंदुए को सीतानदी के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. खतरनाक तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद मुकुंदपुर इलाके के गांवों में रहने वालों ने चैन की सांस ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशियों और कुत्तों का लगातार शिकार कर रहे तेंदुए के कारण गांवों में दहशत फैल गई थी. कई गांवों में लोगों के घर से निकलने पर भी आफत आ गई थी.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here