Dhar news: भीषण सड़क हादसे में तीन बहनों सहित एक युवक की दर्दनाक मौत

धार जिले के बदनावर के कोटेश्वर में आज देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, दरअसल रात्रि जागरण देखने जा रहे एक बाइक पर सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों में तीन मासूम बच्चियां और एक 20 वर्षीय युवक शामिल है, मृतक आपस में चचेरे भाई बहन थे, बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां और युवक स्प्लेंडर बाइक से ग्राम कानवन थाने के ग्राम पांदा से अपनी बहन के यहां कोटेश्वर में आयोजित रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार मिनी लोडिंग वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि तीनों बच्चियों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बालक लोडिंग वाहन के नीचे फंस गया ओर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, मृतकों की पहचान आनंदी 15 वर्ष, भूरी 13 वर्ष, सुहानी 8 वर्ष और शुभम मेड़ा 20 वर्ष के रूप में हुई है, इनमें दो सगी बहनें और उनके चचेरे भाई-बहन शामिल हैं, सभी ग्राम पांदा, थाना कानवन के निवासी थे, सूचना पर कानवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, एएसपी पारुल बेलापुरकर ने हादसे की जानकारी दी..

बाईट – 1 – पारुल बेलापुरकर, ASP, धारl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here