धरमपुर थाना में पदस्त दरोगा जी की जन्मदिन की पार्टी के लिए होटल बन गया थाना..जानिए क्या है पूरी खबर…

पन्ना जिले की धरमपुर थाना परिसर में दरोगा जी की जन्मदिन पार्टी के लिए थाना होटल में तब्दील हो गया और पुलिस कर्मियों के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर पीले पीले ओ मोरे राजा पीले पीले ओ मोर जानू जैसे गानों पर ठुमके लगाए। थाने से फूहड़ता भरे वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250304-WA0006.mp4

वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना साइन कृष्ण थोटा के द्वारा तत्काल ही कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच एसडीओपी अजयगढ को सौंपी मामले की जांच।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250304-WA0005.mp4

बतादे कि उक्त मामले को लेकर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही अगर इस तरीके का कृत्य करेगी तो आम लोगों के साथ इंसाफ कौन करेगा इसके साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार शराब बंदी जैसी बातें कर रही है तो दूसरी तरफ उन्ही के पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर इस तरीके का कृत्य कर रहे हैं। हम आपको बतादे की हाल ही में थाना प्रभारी धरमपुर बलबीर सिंह की जन्मदिन पार्टी का थाना परिसर में बर्थ डे सेलेब्रेसन करते ओर पुलिस कर्मियों का पीले पीले ओ मेरे जानू की तर्ज पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250304-WA0007.mp4

बाईट :-1 स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी (युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here