
Dharavi Coronavirus updates: धारावी में अब तक 53 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है
मुंबई:
Dharavi Coronavirus Updates: देश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1198 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में यहां इस वायरस के संक्रमण से किसी की जान नहीं गई है और मरने वालों का आंकड़ा 53 पर स्थिर है.
यह भी पढ़ें
धारावी की आबादी करीब 6.5 लाख है. यहां का जनसंख्या घनत्व 2,27,136 है. बीएमसी सूत्रों के मुताबिक नगर निकाय 213 निरूद्ध क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों की आपूर्ति कर रहा है. धारावी पुनर्विकास समिति के प्रमुख राजू कोरदे के अनुसार उपयुक्त स्वच्छता सुविधाओं के अभाव और कमरों में अधिक संख्या में लोगों का रहना इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का मुख्य कारण है. कोरदे ने कहा, ‘‘धारावी में छोटे-छोटे कमरे हैं और तंग गलियां हैं. इसलिए, यदि बीएमसी निरूद्ध क्षेत्र बनाती भी है तो दो गज दूरी के नियमों का पालन करना असंभव है.”
दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक तीन लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 85,940 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी तक 2,752 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 30,153 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है. यह 35.08 प्रतिशत पर पहुंच गया है. बहरहाल देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ चुके हैं, हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं जो इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं.
Source link

