महिलाओं पर बयान देकर फिर विवादों में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, शराब को लेकर टिप्पणी पर मचा बवाल

छतरपुर। हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।अपने एक संबोधन के दौरान शास्त्री ने कहा कि बड़े घरानों की माताएं भी शराब पी रही हैं और इससे समाज के संस्कार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि माताएं ही ऐसे “संस्कार” देंगी तो इसका असर बच्चों पर पड़ेगा। बयान यहीं तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने यह भी कहा कि जिन पतियों की धर्मपत्नी शराब पीती हैं, उनके बच्चे यदि रोएंगे तो वे उन्हें भी शराब पिलाकर चुप कराएंगी।

इस बयान के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और असंवेदनशील बताया है। वहीं, समर्थकों का कहना है कि शास्त्री समाज में बढ़ती गलत आदतों पर ध्यान दिलाने की कोशिश कर रहे थे।फिलहाल, यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है। आने वाले समय में इस मामले पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here