लेंसकार्ट पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा– “भारत में रहने का अधिकार नहीं, बहिष्कार करो”

छतरपुर/मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मशहूर आईवियर कंपनी Lenskart पर निशाना साधते हुए बहिष्कार की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शास्त्री ने कंपनी और उससे जुड़ी विचारधारा पर नाराज़गी जताते नजर आ रहे हैं।

शास्त्री ने कहा कि जो कंपनियां हिंदू धर्म, परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान नहीं करतीं, उन्हें भारत में व्यापार करने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसी कंपनियों को “लाहौर भेज देना चाहिए।”उन्होंने आगे कहा कि भारत में रहकर यदि कोई संस्था बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को आहत करती है, तो उसका सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर कंपनियों के विज्ञापन और ब्रांड कैंपेन को लेकर धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवाद लगातार सामने आते रहते हैं। हालांकि, Lenskart की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260422-WA0010.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here