महिला आरक्षण पर सियासत तेज, 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र; निंदा प्रस्ताव ला सकती है सरकार

महिला आरक्षण संशोधित बिल के लोकसभा में गिरने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इसी बीच “नारी शक्ति वंदन – प्रदेश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के प्रयासों” विषय पर चर्चा के लिए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल, सोमवार को यह विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला आरक्षण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठेगा।

बताया जा रहा है कि इस दौरान सरकार केंद्र के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है।राजनीतिक हलकों में इस सत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है और पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। वहीं, आधिकारिक अधिसूचना कुछ ही देर में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here