एक देश, एक चुनाव” पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री — व्यर्थ खर्च और बार-बार चुनाव से देश को मिले मुक्तिa

बद्रीनाथ की साधना के बाद बागेश्वर सरकार ने कहा कि भारत को अब एक नया मंत्र अपनाना चाहिए — “एक देश, एक चुनाव”। उन्होंने कहा कि देश में पंच, सरपंच, मेयर, पार्षद, विधायक और सांसद तक के सभी चुनाव एक साथ होने चाहिए, ताकि बार-बार होने वाले हजारों करोड़ रुपये के खर्च, भारी पुलिस बल की तैनाती और प्रशासनिक व्यस्तताओं से देश को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि इससे नेताओं को भी लाभ होगा, क्योंकि उन्हें बार-बार चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। एक ही सभा और एक ही प्रचार अभियान में गांव के पंच से लेकर सांसद तक सभी उम्मीदवारों का प्रचार हो जाएगा। बागेश्वर सरकार ने कहा कि यदि भारत इस व्यवस्था को अपनाता है, तो देश का समय, धन और संसाधन तीनों बचेंगे। उन्होंने इस विषय पर पूरे देश में व्यापक चर्चा की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है, ऐसे समय में भारत को आर्थिक रूप से और अधिक संगठित एवं मजबूत निर्णय लेने की आवश्यकता है।

blob:https://www.no2politics.com/e7aa5e72-9fdc-435e-9d3a-4bc26fb78a4f

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here