200 साल तक जिस ब्रिटेन ने भारत पर राज किया, वहां सनातन का डंका बजा रहे धीरेंद्र शास्त्री

लंदन। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भारत ही नहीं पूरी दुनिया में धूम मची हुई है। अंग्रेजों के देश ब्रिटेन में उनकी कथा में खूब भीड़ उमड़ रही है। लंदन में हो रही कथा के दौरान उमड़ी भीड़ के कारण जब पांडाल कम पड़ गया तो धीरेंद्र ​कृष्ण शास्त्री ने बीच सड़क में दरबार लगाया। जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 साल तक राज किया। उसी देश ब्रिटेन में भारत के धीरेंद्र शास्त्री सनातन का डंका बजा रहे हैं। लंदन के लेस्टर में कथा करने पहुंची धीरेंद्र शास्त्री ने लेस्टर पहुंचे और वहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। धीरेंद्र शास्त्री के चाहने वालों ने कहा कि जिस देश ने क़रीब दो सौ वर्षों तक भारतवर्ष पर राज किया, उस देश में पूज्य सरकार ने सनातन का डंका बजा दिया। समस्त हिन्दू को एकत्रित होने का आह्वान किया और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। इस पुनीत अवसर पर सिद्धाश्रम के पूज्य राजराजेश्वर गुरुजी जिन्होंने पूरे ब्रिटेन में सनातन का फताका फहराया है।

dhirendra krishna shastri in london

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here