diabetic and hungry: देर रात भूख लगने पर Diabetes के मरीज खा सकते हैं ये चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर – which are the best bedtime snacks for diabetes in hindi

आमतौर पर हर व्यक्ति के रक्त शर्करा का स्तर रात भर में बदल सकता है। टाइप 1 मधुमेह या टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों में इस उतार-चढ़ाव के कारण सुबह में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है या हाइपरग्लाइसेमिया हो सकता है। रात में सोने से पहले हेल्दी स्नैक का सेवन करने से रक्त शर्करा का स्तर संतुलित रहने में मदद मिलती है।

लोगों को अपने वजन और रात में शर्करा के प्रति अपने शरीर की प्रतिक्रिया के आधार पर स्नैक खाना चाहिए। इसमें डाइटिशियन आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने स्नैक और उसके खाने के समय का एक चार्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्नैक के बारे में जो रात भर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं।

मुट्ठी भर बादाम

बादाम, अखरोट, और मूंगफली में विटामिन, खनिज और स्वास्थ्यवर्धक वसा होते हैं। बादाम में भी भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है और अखरोट विशेष रूप से ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। रात में सोने से पहले इन मेवों का सेवन करने से रक्त शर्करा नियंत्रित रहता है।

उबला हुआ अंडा

अंडे प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं। एक बड़े अंडे में 6.29 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडे में बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होता है। फाइबर युक्त होल ग्रेन के साथ अंडे का सेवन करना फायदेमंद है। फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है और भोजन से ऊर्जा को लंबे समय में मुक्त करता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

सेब और पीनट बटर

पीनट बटर प्रोटीन, फाइबर और स्वास्थ्यवर्धक वसा से भरपूर होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। सेब में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ADA के अनुसार सेब मधुमेह रोगियों के लिए एक स्वस्थ आहार है। सेब के टुकड़े पर हल्का पीनट बटर लगाकर खाना फायदेमंद होता है। आप बादाम या काजू के मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शुगर फ्री ग्रीक दही

एडीए के अनुसार, स्किम दूध और कम वसा वाले चीज के साथ, दही का सेवन करना एक हेल्दी विकल्प है। दही में कैल्शियम और उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है। रात में सोने से पहले इस स्नैक को खाने से रक्त शर्करा नियंत्रित रहता है।

पॉपकॉर्न

तैयारी की विधि के आधार पर पॉपकॉर्न एक हल्का और स्वास्थ्यप्रद स्नैक हो सकता है। इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर और प्रोटीन होता है। प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए पॉपकॉर्न में बादाम और अखरोट मिलाकर खाया जा सकता है। यह स्नैक मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए हमेशा हेल्दी स्नैक का विकल्प चुनना चाहिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here