Thursday, April 25, 2024
HomeBreaking Newsदिग्विजय ने खोज निकाला शिवराज का फेक वीडियो, उसी थाने में दर्ज...

दिग्विजय ने खोज निकाला शिवराज का फेक वीडियो, उसी थाने में दर्ज कराएंगे शिकायत जहां दिग्विजय पर हुई FIR

मध्यप्रदेश में फेक वीडियो पर सियासी जंग

भोपाल। मध्यप्रदेश में फेंक वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच जंग तेज हो गई है।
शिवराज के फेक वीडियो को वायरल करने के मामले में दिग्विजय के खिलाफ सायबर एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दिग्विजय उन्हीं धाराओं में शिवराज के खिलाफ FIR कराने जाएंगे।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले शराब सम्बंधी शिवराज का एक एडिटेड वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। बीजेपी ने तत्काल असली वीडियो पब्लिक कर उनके खिलाफ भोपाल के एमपी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूर्व मुख्यमंत्री सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ सयबर एक्ट में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की है।

दिग्विजय सिंह का जवाबी हमला
कांग्रेस का 17 मई 2019 का ट्वीट

इसके जवाब में दिग्विजय सिंह और कांग्रेस ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। दिग्विजय ने उसे सिर्फ शेयर किया था और फेक पाए जाने पर डिलीट कर दिया था।

दिग्विजय ने कहा कि शिवराज सिंह भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐसा ही फेक वीडियो वायरल कर चुके हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

शिवराज का पुराना ट्वीट (आर्काइव से)

कांग्रेस नेता दिग्विजय ने आज ट्वीट कर शिवराज द्वारा साल भर पहले वायरल किए गए फेक वीडियो सम्बंधी खबर साझा की। उन्होंने कहा कि वे भी शिवराज के खिलाफ उसी पुलिस थाने में FIR कराने जाएंगे।

दिग्विजय द्वारा पोस्ट वीडियो की सच्चाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS