दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान लगाने पर X पर कांग्रेस की आपत्ति को बताया विकृत मानसिकता…

कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान लगाने पर कांग्रेस की आपत्ति को विकृत मानसिकता करार दिया है। लक्ष्मण सिंह ने सोशल साइट X पर अपनी पोस्ट में कांग्रेस और बीजेपी को टैग कर लिखा है- “मोदीजी के ध्यान लगाने पर भी आपत्ति करना एक विकृत मानसिकता का प्रतीक है।विपक्ष अपनी घबराहट प्रदर्शित कर रहा है।आपको ध्यान लगाने से कौन रोक रहा है?”बता दें कि प्रधानमंत्री कल 30 मई से एक जून तक कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान और मौन व्रत करेंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से आचार संहिता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा करने से रोकने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here